IND VS BAN: भारत ने जीता पहला डे-नाइट और पिंक बॉल टेस्ट, सीरीज भी 2-0 से जीती
हाईलाइट
- भारत एक पारी के अंतर से लगातार चार टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम बनी
- भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की
भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। भारत एक पारी के अंतर से लगातार चार टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराया।

कोई टिप्पणी नहीं: