राम मंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट को चिट्ठी लिखेंगे सत्यपाल, करेंगे ये निवेदन
हाईलाइट
- गोवा गवर्नर सत्यपाल ने पहली बार दिया अयोध्या मंदिर पर बयान
- ट्रस्ट से करेंगे केवट और शबरी की मूर्तियां स्थापित करने का निवेदन
हाल ही में गोवा के राज्यपाल बनें सत्यपाल मलिक ने अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार की बीती रात एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट को चिट्ठी लिखने की बात कही है। सत्यपाल ने कहा कि 'सारा देश अयोध्या में राम के भव्य मंदिर के निर्माण की बात कर रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसने भगवान राम की यात्रा में उनकी सहायता करने वाले लोगों को स्थान आवंटित करने के लिए कहा हो।' सत्यपाल ने कहा कि 'मैंने अब तक राम दरबार में केवट और शबरी (जिन्होंने राम की मदद की थी) की मूर्तियों की मांग करते हुए लोगों को नहीं सुना है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 'जिस दिन मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा, मैं उसे पत्र लिखकर उन लोगों (केवट और शबरी) की मूर्तियां स्थापित करने का आग्रह करूंगा, जो राम के साथ सत्य की लड़ाई में लड़े थे। यह ही वास्तविक भारत है।'
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/goa-governor-satyapal-malik-statement-on-ayodhya-ram-mandir-95312
कोई टिप्पणी नहीं: