वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
हाईलाइट
- वंदे भारत एक्सप्रेस का आज होगा शुभारंभ
- गृहमंत्री अमित शाह आज दिखाएंगे हरी झंडी
- 8 घंटे में तय होगा नई दिल्ली से कटरा तक का सफर
नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा तक का सफर तय करने वाले रेल यात्रियों को भारत सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) नई दिल्ली स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। शाह सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22439 व 22440) महज 8 घंटे में दिल्ली से कटरा का सफर तय करेगी। बता दें कि भले इसका शुभारंभ आज होगा, लेकिन नियमित रूप से ये सेवा 5 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/home-minister-amit-shah-flagged-off-the-vande-bharat-express-87666

कोई टिप्पणी नहीं: