रायसेन : बस पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी, 6 की मौत, कई लापता
मध्यप्रदेश के रायसेन में गुरुवार रात के दर्दनाक हादसा हो गया है। इंदौर से छतरपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसा रात करीब एक बजे रायसेन स्थित रीछन नदी के पुल पर हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा कि बस में 35 लोग सवार थे।

कोई टिप्पणी नहीं: