विराट ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर, कहा - ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता
हाईलाइट
- विराट ने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का धोनी के साथ एक फोटो शेयर किया
- विराट ने फोटो शेयर कर लिखा- एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को 2016 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मैच को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। विराट ने यह तस्वीर अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट धोनी के आगे घुटने के बल सिर झुकाकर बैठे हैं और बल्ले से उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए विराट ने लिखा है- एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। वो खास रात, उस रात इस शख्स ने मुझे ऐसे दौड़ाया था, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो रहा हो। उन्होंने यह ट्वीट धोनी @msdhoni को भी टैग किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/virat-kohli-shared-a-picture-with-dhoni-on-social-media-said-a-match-that-i-can-never-forget-84636

कोई टिप्पणी नहीं: