Breaking

PAK को UNHRC में झटका, भारत की जीत, कश्मीर पर नहीं मिला दूसरे देशों का साथ

 

हाईलाइट

  •  UNHRC में पाकिस्तान को लगा झटका
  •  कश्मीर मुद्दे पर नहीं मिला दूसरे देशों का साथ
  •  पाकिस्तान के कश्मीर पर प्रस्ताव को अधिकतर देशों ने साथ देने से मना कर दिया

आर्टिकल 370 हटाने के बाद से कश्मीर मसले पर दूसरे देशों से मदद की गुहार लगाने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42 वें सत्र में कश्मीर प्रस्ताव पर समर्थन नहीं मिला है। कल यानी गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर पर प्रस्ताव पेश करने का अंतिम दिन था, लेकिन पाकिस्तान इसके लिए जरूरी मत नहीं जुटा सका। कश्मीर मसले पर अन्य देशों ने पाकिस्तान को समर्थन देने से मना कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.