Breaking

IND VS SA : तीसरा टी-20 आज, टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर

 

हाईलाइट

  •  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगा

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। अब यह मैच जीत कर भारतीयत टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका टीम यह मैच जीत कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। धर्मशाला में पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत ने मोहाली में दूसरा मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.