Breaking

IND VS SA : पहला T-20 आज, चौथी जीत पर दोनों की नजर

 

हाईलाइट

  •  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज आज से होने वाला है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा। भारतीय टीम टी-20 में लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में खेली गई टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था। भारतीय टीम को टी-20 में पिछली बार हार इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। वहीं साउथ अफ्रीका की नजर भी टी-20 में लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गई टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। उसे पिछली हार पाकिस्तान के खिलाफ फरवरी में मिली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.