Breaking

UN में भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, कहा- इमरान का भाषण नफरत से भरा

हाईलाइट

  •  यूएन में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान को दिया जवाब
  •  मैत्रा ने कहा- इमरान खान का भाषण नफरत से भरा था, भाषण में झूठ भी शामिल था


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आरोपों का करारा जबाव दिया है। सुयंक्त राष्ट्र में भारत की पहली सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा, इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है। इमरान खान का भाषण भड़काऊ और नफरत से भरा था। विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोलते हुए कहा, क्या पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो ऐसे शख्स को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने अल कायदा और ISIS जैसे आतंकियों की लिस्ट में रखा है। विदिशा मैत्रा ने कहा, पाक पीएम इमरान ने कश्मीर को लेकर जो कुछ भी कहा वह सब झूठ है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.