UP-बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू, 100 से ज्यादा मौत, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
हाईलाइट
- उत्तर प्रदेश -बिहार में भारी बारिश से आई बाढ़
- उत्तर प्रदेश-बिहार में अब तक 100 ज्यादा लोगों की मौत
- पटना की सड़कों पर चली नाव
उत्तर प्रदेश-बिहार राज्य में बारिश ने विकराल रुप ले लिया है। आसमान से आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है।लगातार जारी भारी बारिश की वजह से यूपी-बिहार के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। जगह-जगह जलभराव हो गया। पटना समेत कई बड़े शहारों की सड़कें पर नाव चल रही हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। बिहार में अभी तक 23 तो वहीं उत्तर प्रदेश में 107 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर राहत-बचाव का काम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं: