असम NRC सूची से बाहर हुए लोग डाल सकेंगे वोट- चुनाव आयोग
हाईलाइट
- NRC से बाहर हुए लोग भी डाल सकेंगे वोट
- चुनाव आयोग ने दिया वोट डालने का अधिकार
- असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट से 19 लाख लोगों के नाम बाहर किए गए हैं
चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से बाहर हुए लोगों को भी मतदान का अधिकार दिया है। हालांकि एनआरसी लिस्ट से बाहर रखे गए लोगों को मतदान का अधिकार तभी तक होगा, जब तक नागरिक ट्रिब्यूनल उनके खिलाफ फैसला न सुना दे। चुनाव आयोग के मुताबिक नागरिक ट्रिब्यूनल का फैसला आने तक वोटर लिस्ट में मौजूद हर एक मतदाता को वोट डालने का अधिकार होगा। दरअसल, असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में करीब 19 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: