स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरने के बाद बोले राजनाथ- मुझे सेना पर गर्व
हाईलाइट
- स्वदेशी लड़ाकू विमान में सवार होने वाले पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने मिलकर तेजस को किया तैयार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (19 सितंबर) बेंगलुरु में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। पहली बार देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। बेंगलुरु के सुलूर एयर फोर्स स्टेशन पर रक्षा मंत्री तेजस के दो सीट वाले एयरक्राफ्ट में सवार हुए इसके बाद हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने तेजस में उड़ान भरी और करीब आधे घंटे पर वह विमान में ही रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: