Breaking

300 साल से ज्यादा पुराने इस मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा

300 साल से ज्यादा पुराने इस मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा

बिनाकी मंगलवारी आनंद नगर में दशनामी अखाड़ा है। यहां पर 300 साल से ज्यादा पुराना नागमंदिर है। प्राचीनतम हनुमान मंदिर भी यहां है। मंदिर की देख-रेख गोसावी या गोस्वामी समाज के जिम्मे है। फिलहाल ईश्वर गिरी मंदिर की देख-रेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मंदिर 300 साल से ज्यादा पुराना है। नागपंचमी पर लोग यहां पूजा करने आते हैं। किवदंतियों के अनुसार, यहां पर एक बहुत बड़ा नाग-नागिन का जोड़ा भी है, जो किस्मत वालों को ही दिखता है। एक समय था, जब संपेरे एक बक्से में सांप लेकर आते थे और महिलाएं दूध पिलाकर उनकी पूजा करती थी। मेला भी लगता था, जिसमें सांप और नेवले की लड़ाई, बंदरों का खेल और अन्य मनोरंजक खेल होते थे, लेकिन अब वह सब बंद हो गया है। प्रथा ही लगभग खत्म हो गई है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इसे अपराध करा दिया गया है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/snake-serpent-pair-present-in-this-more-than-300-years-old-temple-80204

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.