Breaking

केदारनाथ में मिला था कीमती आईफोन, साल भर खोज कर जालंधर में उसके मालिक को भेजा

केदारनाथ में मिला था कीमती आईफोन, साल भर खोज कर जालंधर में उसके मालिक को भेजा

शहर के युवा व्यापारी और रामलीला मंडल छोटी बाजार के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ने इमानदारी का बेहतर नमूना पेश किया है। दरअसल सुभाष को पिछले साल केदारनाथ धाम में एक आईफोन पड़ा मिला था। मोबाइल मिलते ही उन्होंने करीब एक घंटा तक वहां खड़े रहकर इंतजार किया कि कोई ढूंढते हुए आए तो वे उसे लौटा सकें। लेकिन इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया तो वे मजबूरन मोबाइल छिंदवाड़ा ले आए। मोबाइल चार्ज करके रखा ताकि किसी का फोन आए तो वे उन्हें बता सकें कि मोबाइल सेट उनके पास है। उक्त सेट पर कोई फोन नहीं आया क्योंकि मोबाइल गुमते ही महज 15 मिनट के भीतर सिम लॉक करा दी गई थी। यहां आकर उन्होंने मोबाइल मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। एप्पल के इंदौर और नागपुर स्टोर में जाकर आईफोन के असल मालिक का पता लगाने की कोशिश की। उक्त सेंटरों में आईफोन मिसिंग की तो सूचना थी लेकिन असल मालिक का पता नहीं था। करीब साल भर गुजरने के बाद लालबाग के एक मोबाइल शॉप संचालक ने सिम के जरिए असल मालिक का पता लगा लिया। आईफोन जालंधर निवासी सुरेंदर कुमार मरवाह के नाम रजिस्टर्ड था। सुभाष के मुताबिक मरवाह से संपर्क किया गया।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/iphone-was-found-in-kedarnath-searched-for-a-year-and-sent-to-its-owner-in-jalandhar-80209

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.