कश्मीर में आतंकी खतरा, बारुदी सुरंग मिलने के बाद सरकार ने रोकी अमरनाथ यात्रा

हाईलाइट
- भारत सरकार ने रोकी अमरनाथ यात्रा, सभी यात्रियों को वापस बुलाया
- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका
- अमरनाथ यात्रा के रास्ते में मिली स्नाइपर राइफल और बारुदी सुरंग
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सेना को मिले इनपुट के मुताबिक सरकार ने फिलहाल अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पहले से अमरनाथ में मौजूद यात्रियों को जल्द ही यात्रा खत्म कर वापस आने के लिए कहा गया है। दरअसल, सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर राइफल M-24 मिली है। इसके अलावा रास्ते से पाकिस्तान में निर्मित कई बारूदी सुरंग भी मिली हैं। भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया है कि फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है और अन्य बारूदी सुरंगों के मिलने की भी आशंका है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/government-has-stopped-amarnath-yatra-in-the-kashmir-due-to-terror-threat-79673
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/government-has-stopped-amarnath-yatra-in-the-kashmir-due-to-terror-threat-79673
कोई टिप्पणी नहीं: