बालाजी टेलीफिल्म्स ने पूरे किए 25 साल, इन सालों में एकता ने बदल दिया लोगों का नजरिया

एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता, उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कई बदलाव किए हैं। टीवी की घरेलू कहानियों में ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाने में एकता को महारथ हासिल है। वे अपनी कहानियों में ऐसा रोमांच पैदा करती हैं, जिसके चलते दर्शक लंबे समय से शो से बंधे रहते हैं। एकता को टीवी के कंटेंट में बदलाव के तौर पर देखा जाता है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लेकर 'कवच' और 'बेपनाह प्यार' तक उन्होंने टीवी के सफर को एक नया मोड़ दिया है। इन शोज का निर्माण एकता के बैनर तले बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस बात की जानकारी एकता ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/balaji-telefilms-completed-25-years-in-industry-it-started-august-1994-80872
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/balaji-telefilms-completed-25-years-in-industry-it-started-august-1994-80872
कोई टिप्पणी नहीं: