रायडू ने संन्यास लेने का फैसला वापस लिया, कहा-सभी प्रारूपों में क्रिकेट खेलना चाहूंगा
हाईलाइट
- संन्यास लेने के करीब दो महीने बाद ही अंबाती रायडू ने खेल में वापसी करने का निर्णय
- रायडू ने कहा-भावुक होकर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब दो महीने बाद ही अंबाती रायडू ने खेल में वापसी करने का निर्णय लिया है। रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) को पत्र लिखकर कहा कि, भावुक होकर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया था और अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। एचसीए के सीओए को गुरुवार को भेजे गए ई-मेल में रायडू ने लिखा, मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि, मैं संन्यास से वापस आकर सभी प्रारूपों में क्रिकेट खेलना चाहूंगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/ambati-rayudu-withdraws-the-decision-to-retire-said-i-would-like-to-play-cricket-in-all-formats-83136

कोई टिप्पणी नहीं: