बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया के गार्ड्स ने टोल कर्मियों को पीटा, फायरिंग भी की
हाईलाइट
- आगरा से बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट
- टोल प्लाजा कर्मचारियों को सरेआम पीटा, फायरिंग भी की
- घटनास्थल पर सांसद राम शंकर कठेरिया भी मौजूद थे
बीजेपी सांसद की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा ही टोल कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार रात टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट और फायरिंग भी की। इस दौरान सांसद कठेरिया भी मौजूद थे। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: