Breaking

World Cup 2019: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल आज, मिलेगा नया चैंपियन

हाईलाइट

  •  वर्ल्ड कप फाइनल मैच आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच आज मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आज क्रिकेट की दुनिया को एक नया वर्ल्ड चैंपियन भी मिल जाएगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अब तक एक भी बार वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई हैं। इंग्लैंड इससे पहले तीन बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे कभी जीत नसीब नहीं हुई। न्यूजीलैंड 2015 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। अब दोनों टीमों के पास पहली बार विश्व विजेता बनने का मौका है। 23 साल बाद ऐसा होगा जब वर्ल्ड कप कोई ऐसी टीम नहीं जीतेगी जो पहले जीत चुकी है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-cricket-world-cup-2019-final-new-zealand-vs-england-eng-vs-nz-kane-williamson-eoin-morgan-73108

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.