Breaking

World Cup 2019: इंग्लैंड के मैदान पर आज अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज पहली बार आमने-सामने

World Cup 2019: इंग्लैंड के मैदान पर आज अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज पहली बार आमने-सामने

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह आखिरी और महज औपचारिक मैच होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस पहले ही बाहर हो चुकी हैं। वेस्टइंडीज  को अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं अफगानिस्तान को अपने सभी 8 मैचों में हार मिली है। अंक तालिका में वेस्टइंडीज 3 अंकों के साथ 9वें और अफगानिस्तान बिना किसी अंक के सबसे आखिरी 10वें नंबर पर है। अब दोनों टीमें मैच जीतकर घर लौटना चाहेंगी। इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-cricket-world-cup-2019-afghanistan-vs-west-indies-afg-vs-wi-live-updates-live-score-gulbadin-naib-jason-holder-72202

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.