स्प्रिंटर हिमा दास ने 15 दिनों के अंदर जीता चौथा गोल्ड

हाईलाइट
- हिमा ने ताबोर एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर रेस का गोल्ड मेडल जीता
- हिमा ने रेस 23.25 सेकेंड में पूरी करके गोल्ड मेडल जीता
- अनस ने 400 मीटर की रेस में 45.40 सेकेंड का समय निकालते हुए गोल्ड जीता
भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 15 दिनों के अंदर चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। हिमा ने बुधवार को चेक रिपब्लिक में ताबोर एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर रेस का गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने यह रेस 23.25 सेकेंड में पूरी करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। हिमा के अलावा भारत की वी.के विसमाया 23.43 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरे पायदान पर रही। यह इस सीजन का उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/sprinter-hima-das-wins-fourth-gold-in-15-days-anas-also-claims-top-spot-73466
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/sprinter-hima-das-wins-fourth-gold-in-15-days-anas-also-claims-top-spot-73466
कोई टिप्पणी नहीं: