सिडनी के मैडम तुसाद परिवार का हिस्सा बनीं ऐश्वर्या, शाहरुख के बगल में रखा गया वैक्स स्टैच्यू

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब इस लिस्ट में एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन भी अब मैडम तुसाद म्यूजियम, सिडनी का हिस्सा बन गई हैं। 24 जुलाई को सिडनी स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैच्यू रखा गया। यह स्टैच्यू महज कुछ दिन के लिए रखा गया है।
म्यूजियम के जनरल मैनेजर मार्क कॉनोली ने बताया, ''मैडम तुसाद फैमिली में अब ऐश्वर्या राय भी जुड़ गई हैं लेकिन वे यहां कुछ ही समय के लिए हैं। वे भारत की सबसे पॉपुलर और प्रभावशाली सेलिब्रिटीज में से एक हैं और हमें यह भी पता है कि बॉलीवुड फैंस के बीच वे बहुत बड़ी हिट हैं।''
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/aishwarya-rai-bachchan-now-become-part-of-madame-tussauds-museum-sydney-74843
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/aishwarya-rai-bachchan-now-become-part-of-madame-tussauds-museum-sydney-74843
कोई टिप्पणी नहीं: