गेहूं के पौधों के डंठल से बनाया स्ट्रॉ , युवक ने बनाया इको फ्रेंडली स्ट्रॉ

गेहूं के पौधों के डंठल से नागपुर के एक युवक ने स्ट्रॉ बनाया है। पर्यावरण के लिए चुनौती बन चुके प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए उसका विकल्प विकसित किया जाना जरूरी है। इस क्षेत्र में शहर के श्रेयस नंदनवार ने नई पहल की है। नागपुर के प्रियदर्शनी कॉलेज से आर्किटेक्ट की डिग्री और अहमदाबाद के सीईपीटी से अर्बन प्लाॅनिंग में पीजी करने वाले श्रेयस ने प्लास्टिक स्ट्रॉ की जगह यह विकल्प तलाशने में सफल रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा और किसानों को फसल के बाद बचने वाले पराली से आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा। श्रेयस ने गेहूं के पौधों के डंठल से स्ट्रॉ बनाने की तकनीक विकसित की है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन उसके स्थान पर सस्ते विकल्पों की कमी के कारण प्रतिबंध पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति रूझान ने उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/youth-made-a-straw-with-wheat-rust-eco-friendly-straw-70174
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/youth-made-a-straw-with-wheat-rust-eco-friendly-straw-70174
कोई टिप्पणी नहीं: