नन्हीं गायिका सुगंधा दाते ने पहना सारेगामापा लिटिल चैम्प के विनर का ताज

सारेगामापा लिटिल चैम्प्स मेरे लिए सीखने का बढ़िया अनुभव रहा। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एक्सपर्ट्स और मेंटर्स से सीखने का मौका मिला। सारे जजेस ने प्रोत्साहन दिया और एक गायक के रूप में काबिलियत समझने में मेरी मदद की। मुझे इस बात बहुत खुशी है कि मुझे ‘सारेगामापा लिटिल चैम्प्स‘ मंच पर अपना टैलेंट दिखाने का माैका मिला। मुझे खुशी है कि इस शाे के दौरान मैने ज्यूरी मेंबर्स और अपने 6 सहप्रतिभागियों के साथ एक खास रिश्ता बना लिया है, जिसे में जिंदगी भर संजोकर रखूंगी। मुझे अपने गायन के नए सफर का इंतजार है। यह बात सारेगामापा लिटिल चैम्प की विनर सुगंधा दाते ने कहीं। सुगंधा को विनर की ट्राॅफी के साथ ही 5 लाख रूपए का इनाम दिया गया। सिंगिग शो में सुगंधा ने पांच फाइनलिस्ट प्रीतम आचार्य, मोहम्मद फैज, अस्था दास, आयुश केसी और अनुष्का पात्रा को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/sugandha-date-won-the-sa-re-ga-ma-pa-lil-champs-2019-musical-show-70212
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/sugandha-date-won-the-sa-re-ga-ma-pa-lil-champs-2019-musical-show-70212
कोई टिप्पणी नहीं: