आज वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, चुनाव में जीत के बाद होगा पहला दौरा

हाईलाइट
- जीते के बाद राहुल गांधी आज पहली बार पहुंचेंगे केरल के वायनाड
- 7 और 8 जून को वायनाड के सभी विधानसभाओं का करेंगे दौरा
- वायनाड से जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी जनता के प्यार और सम्मान के लिए करेंगे धन्यवाद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (शुक्रवार) को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। राहुल जीत के बाद पहली बार वायनाड की जनता के प्यार और सम्मान के लिए उनका धन्यवाद करेंगे। राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राहुल 7 से 8 जून तक वायनाड में ही रहेंगे। इस दौरान वे वायनाड के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/rahul-gandhi-in-wayanad-congress-president-rahul-gandhi-live-updates-rahul-gandhi-on-wayanad-tour-69923
कोई टिप्पणी नहीं: