भारत ने जीता FIH विमेंस सीरीज फाइनल्स का खिताब, फाइनल में जापान को 3-1 से हराया

हाईलाइट
- भारत ने जीता FIH विमेंस सीरीज फाइनल्स का खिताब
- फाइनल में जापान को 3-1 से हराया
- गुरजीत कौर ने 2 और कप्तान रानी रामपाल ने 1 गोल किया
भारतीय महीला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 3-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया है। मैच में भारत के लिए डिफेंडर गुरजीत कौर ने 2 और कप्तान रानी रामपाल ने 1 गोल किया। रानी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। शानदार फॉर्म में चल रही गुजरीत टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रही। भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में चिली को 4-2 से मात देकर ओलंपिक क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया था। ओलंपिक क्वालीफायर इस साल के आखिरी में होंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/fih-series-finals-indian-womens-hockey-team-defeat-japan-by-3-1-in-final-71392
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/fih-series-finals-indian-womens-hockey-team-defeat-japan-by-3-1-in-final-71392
कोई टिप्पणी नहीं: