Breaking

World Cup 2019: भारत-पाकिस्तान मैच आज, दोनों टीमें मैनचेस्टर के मैदान पर 20 साल बाद आमने-सामने

World Cup 2019: भारत-पाकिस्तान मैच आज, दोनों टीमें मैनचेस्टर के मैदान पर 20 साल बाद आमने-सामने

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 22वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप का 22वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत का यह चौथा और पाकिस्तान का पांचवां मैच होगा। भारत ने अब तक हुए अपने 3 मैचों में से 2 मैच जीते हैं और 1 मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने 4 मैचों में से 1 जीता है और उसे 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। इंग्लैंड के इस मैदान पर दोनों टीमें 20 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें 1999 के वर्ल्ड कप में यहां पर खेली थीं। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 47 रन से हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.