Breaking

World Cup: तीसरे मुकाबले में आज भिड़ेंगे न्यूजीलैंड-श्रीलंका, जानें किसका पलड़ा भारी

World Cup: तीसरे मुकाबले में आज भिड़ेंगे न्यूजीलैंड-श्रीलंका, जानें किसका पलड़ा भारी

हाईलाइट

  • न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आज होगा ICC किक्रेट वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला
  • वेल्स कार्डिफ के सोफिया गार्डंस दोपहर तीन बजे खेला जाएगा मैच
  • 98 मैच में से न्यूजीलैंड 48 श्रीलंका ने 41 मैच जीते, एक मैच टाई रहा, जबकि 8 मुकाबले बेनतीजा रहे

ICC किक्रेट वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में आज (शनिवार) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए भिड़ेंगी। वेल्स कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरु होगा। न्यूजीलैंड की हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है।
वनडे में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 98 मैच हुए हैं। इनमें से 48 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की। श्रीलंका ने 41 मैच जीते। एक मैच टाई रहा, जबकि 8 मुकाबले बेनतीजा रहे। पिछले एक साल में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 14 वनडे मैचों में से 8 जीते हैं जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.