Breaking

World Cup 2019: कल होगा इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

World Cup 2019: कल होगा इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

हाईलाइट

  • वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह चौथा मैच होगा। इंग्लैंड ने अब तक हुए 3 मैचों में से 3 जीते हैं और 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज ने अपने 3 मैचों में से 1 मैच जीता है और 1 मैच में उसे हार मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। इन मैचों के बाद इंग्लैंड 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे और वेस्टइंडीज 3 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है। अब दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपने खाते में 2 अंक और जोड़ना चाहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.