Breaking

World Cup 2019: अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच आज, दोनों की नजर पहली जीत पर

हाईलाइट

  •  वर्ल्ड कप का 7वां मैच आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप का 7वां मैच आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दोनों टीमों का इंग्लैंड के मैदान पर पहली बार आमना-सामना होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच होगा। श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया था। अफगानिस्तान को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों टीम इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.