FIH Series Finals: भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराकर जीता खिताब

हाईलाइट
- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराया
- इस जीत के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में भी जगह बनाई
- भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने 2-2 गोल दागे
एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को खिताब जीता है। यह खिताब भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-1 से मात देकर जीता है। इस जीत के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में जगह बनाई। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते और अंक तालिका में टॉप पर रही। मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने 2-2 गोल दागे। विवेकसागर प्रसाद सिंह ने एक गोल किया। हरमनप्रीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/fih-series-finals-2019-india-won-the-title-by-defeating-south-africa-by-5-1-in-the-final-match-70702
कोई टिप्पणी नहीं: