दुनिया का पहला 5G लैपटॉप Project Limitless लॉन्च, जानें फीचर्स

दुनियाभर में 5G स्मार्टफोन को लेकर साल की शुरुआत से ही अलग- अलग कंपनियां अपने हैंडसेट को पेश करने की बात करती रही हैं। हालांकि इनमें से Huawei और Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन लॉन्च भी कर दिए हैं। 5 जी की इस दौड़ में अब लैपटॉप भी शामिल हो गया है। हाल ही में चीनी कंपनी Lenovo के साथ पार्टनरशिप के तहत Qualcomm ने दुनिया का पहला 5G पर्सनल कंप्यूटर (PC) लॉन्च कर दिया है।
Lenovo और Qualcomm के इस लेपटॉप को 'Project Limitless' नाम दिया गया है। क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूट प्लैटफॉर्म पर बेस्ड ये दुनिया का पहला 7nm प्लैटफॉर्म है। इसे 5G कनेक्टिविटी वाले पीसी के लिए तैयार किया गया है। लैपटॉप के बारे में जानकारी हाल ही में कंपनी ने कंप्यूटेक्स के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/worlds-first-5g-laptop-project-limitless-launch-learn-features-69119
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/worlds-first-5g-laptop-project-limitless-launch-learn-features-69119
कोई टिप्पणी नहीं: