Breaking

World Cup: वेस्टइंडीज ने दूसरे वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड को 91 रन से हराया, होप ने शतक जड़ा

World Cup: वेस्टइंडीज ने दूसरे वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड को 91 रन से हराया, होप ने शतक जड़ा

हाईलाइट

  • वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप से पहले अपने दूसरे वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड को 91 रनों से हराया
  • वेस्टइंडीज के लिए होप ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली
  • वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान से और न्यूजीलैंड का पहला मैच 1 जून को श्रीलंका से होगा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज ने अपने दूसरे वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड को 91 रनों से हराया। मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 49.2 ओवर में 421 रनों के विशाल स्कोर पर आल ऑउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 47.2 ओवर में 330 रन के स्कोर पर आल ऑउट हो गई और मैच हार गई। वेस्टइंडीज की इस जीत में शाई होप ने अहम भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.