Breaking

मोदी के खिलाफ एकजुटता की तैयारी, सोनिया विपक्षी दलों के साथ करेंगी बैठक !

मोदी के खिलाफ एकजुटता की तैयारी, सोनिया विपक्षी दलों के साथ करेंगी बैठक !

हाईलाइट

  • यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने थर्ड फ्रंट के नेताओं को लिखी चि्टठी
  • 23 मई को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया

2019 लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान रविवार को (19 मई) होना है। 23 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं, लेकिन इससे पहले ही सरकार बनाने को लेकर विपक्ष ने एकजुट होने की कवायद तेज कर दी है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी खुद विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुट गईं हैं। इसके लिए उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से फोन पर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने थर्ड फ्रंट के नेताओं को चि्टठी लिखकर 23 मई को दिल्ली में होने वाली एक बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।
दिल्ली में होगी बैठक
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने यूपीए और गैर एनडीए पार्टी प्रमुखों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सारे नेताओं को 23 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत भी की है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/opposition-unity-against-modi-sonia-gandhi-calls-meet-of-all-non-bjp-allies-on-may-23-67938

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.