Breaking

एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान,निर्णय नहीं : नितिन गडकरी

एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान,निर्णय नहीं : नितिन गडकरी

लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल अंतिम निर्णय नहीं होते, ये अनुमान होते है।  फिर भी आंकड़े बताते हैं कि सरकार हमारी ही बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार मजबूत सरकार बनेगी। 
गडकरी नागपुर में अपने आवास पर नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म के पोस्टर लांच के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि बीते पांच साल के कार्यकाल और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की साख विश्व में बढ़ी है। सरकार ने गरीबों को केंद्र में रखकर कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की, जो सफल रहीं। इन योजनाओं ने रिकॉर्ड भी बनाया। गडकरी के मुताबिक पिछली बार की ही तरह बीजेपी को बहुमत हासिल होगा। खुद के मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का अधिकार है कि मुझे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/union-minister-nitin-gadkari-says-exit-polls-are-not-final-result-68449

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.