बीजेपी की इतनी बड़ी जीत का बिल्कुल अंदाजा तक नहीं था: पवार

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी की इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने इशारों-इशारों में ईवीएम को लेकर आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की लाख मेहनत के बावजूद बारामती में सुप्रिया सुले को जीत मिली।
ईवीएम को लेकर लोगों के मन में शंका
गुरुवार को चुनाव परिमाणों के रुझान सामने आने के बाद पवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों के मन में आशंका है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के चुनाव परिणाम की उम्मीद नहीं थी। हमें आशा थी कि महाराष्ट्र से 11 से 12 सीटे जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वंचित बहुजन आघाडी से कितना नुकसामन हुआ इसकी समीक्षा करनी होगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/there-was-no-idea-of-such-a-big-victory-of-bjp-pawar-68662
कोई टिप्पणी नहीं: