दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी ने भरी उड़ान, इतना होगा किराया

हाईलाइट
- पावर के लिए इस क्रॉफ्ट में 36 इलेक्ट्रिक जेट इंजन लगे हैं
- इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी की रफ्तार कार से पांच गुना तेज है
- इसका किराया 70 डॉलर यानी 4909 रुपए प्रति व्यक्ति होगा
सड़क पर कई बार अधिक ट्रैफिक की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यदि आपकी टैक्सी या कार हवा में उड़कर आपको गंतव्य स्थान तक पहुंचा दे तो शायद आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी। यह सपना जल्द ही पूरा होगा, हाल ही में जर्मन स्टार्टअप लीलियम ने पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी की उड़ान से इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आने वाला समय फ्लाइंग टैक्सी का है।
आपको बता दें कि दुनियाभर की एविएशन कंपनियां ड्रोन जैसी फ्लाइंग कार बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं, इनमें वोलोकॉप्टर, उबर, एयरबस, लीलियम, एरोमोबिल, किटी हॉक शामिल हैं। इनमें से लीलियम ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी बनाई है। कंपनी ने इसका वर्टिकल टेकऑफ किया और पैसेंजर जेट की तरह लैंडिंग भी की।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/the-worlds-first-electric-flying-taxi-filled-flight-learn-fare-68538
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/the-worlds-first-electric-flying-taxi-filled-flight-learn-fare-68538
कोई टिप्पणी नहीं: