इशरत जहां एनकाउंटर: CBI कोर्ट से डीजी वंजारा और एनके अमीन बरी

हाईलाइट
- इशरत जहां एनकाउंटर केस में डीजी वंजारा और एनके अमीन बरी
- गुजरात सरकार ने दोनों खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से किया इनकार
इशरत जहां एनकाउंटर केस में CBI कोर्ट ने सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों डीजी वंजारा और एनके अमीन को बरी कर दिया है। इस मामले में गुजरात सरकार ने दोनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, इसलिए विशेष अदालत ने दोनों को आरोप मुक्त कर दिया। अदालत ने 16 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने विशेष सीबीआई अदालत से कहा था कि इशरत जहां और तीन अन्य लोगों को फर्जी एनकाउंटर में मारने वाले पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी जाए, लेकिन गुजरात सरकार ने उन दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/ishrat-jahan-encounter-case-cbi-court-dg-vanzara-and-nk-amin-acquitted-66784
कोई टिप्पणी नहीं: