Breaking

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 348.76 और निफ्टी 114.40 अंक उछला

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 348.76 और निफ्टी 114.40 अंक उछला

हाईलाइट

  •  सेंसेक्स 348.76 अंकों की बढ़त के साथ 39,160.15 पर और निफ्टी 114.40 अंकों की बढ़त के साथ 11771.40 पर खुला

कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 348.76 अंकों की बढ़त के साथ 39,160.15 पर और निफ्टी (NIFTY) 114.40 अंकों की बढ़त के साथ 11771.40 पर खुला। लगभग 464 शेयरों में तेजी, 124 शेयरों में गिरावट है और 20 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
एचडीएफसी बैंक, आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, आरआईएल, बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी है। जबकि ओएनजीसी, भारती इंफ्राटेल, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स बैंक, इंफ्रा, ऑटो, एनर्जी, मेटल और फार्मा सभी हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-sgx-nifty-68705

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.