Breaking

पीयूष गोयल ने विलासराव देशमुख पर लगाया गंभीर आरोप, रितेश ने दिया ये जवाब

पीयूष गोयल ने विलासराव देशमुख पर लगाया गंभीर आरोप, रितेश ने दिया ये जवाब

हाईलाइट

  • पीयूष गोयल ने लगाया पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर गंभीर आरोप
  • कहा-मुंबई हमले के वक्त अपने बेटे को फिल्म में काम दिलाने को लेकर चिंतित थे
  • ट्वीट कर रितेश देशमुख ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि, जब मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमले चल रहे थे, उस दौरान वह अपने बेटे को फिल्म में काम दिलाने लेकर आए थे। अब इस पर रितेश देशमुख ने जवाब दिया है।
ट्विटर पर पीयूष गोयल के आरोपों का जवाब देते हुए रितेश ने लिखा है कि, आदरणीय मंत्री, ये सच है कि मैं ताज/ओबरॉय होटल गया था, लेकिन वहां उस समय था जब बम धमाके हो रहे थे, ये गलत है। ये सच है कि मैं अपने पिता के साथ गया था, लेकिन झूठ है कि मेरे पिता मुझे किसी फिल्म में रोल दिलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने  कभी किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से मुझे फिल्म में कास्ट करने की सिफारिश नहीं की, जिसका मुझे गर्व है। एक मुख्यमंत्री से सवाल करने का आपको पूरा हक है, लेकिन किसी पर आरोप लगाना जो अब यहां अपना बचाव करने मौजूद नहीं गलत है। आपने देर कर दी, सात साल पहले उन्होंने आपको जवाब दिया होता। आपके प्रचार के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/riteish-deshmukh-deshmukh-responds-to-piyush-goyal-over-his-remark-vilasrao-deshmukh-67819

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.