Realme 3 का 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट कल होगा लॉन्च, जानें कीमत

Oppo सबब्राण्ड Realme ने मार्च माह में स्मार्टफोन Realme 3 को लॉन्च किया था। इस हैंडसेट का नया वेरिएंट 2 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद कंपनी ने की है। जिसके अनुसार ग्राहक 2 मई रात 12 बजे से Realme 3 के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपए रखी गई है।
आपको बता दें कि वर्तमान में भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मौजूद है, जिसके अनुसार कीमत तय की गई है। इसके 3 GB रैम व 32 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8999 रुपए है। वहीं इसके 4 GB रैम व 64 GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए है। इसके नए वेरिएंट में एक्सट्रा स्टोरेज के अलावा अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/realme-3-3gb-ram-64gb-storage-variants-will-launch-on-02-may-66686
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/realme-3-3gb-ram-64gb-storage-variants-will-launch-on-02-may-66686
कोई टिप्पणी नहीं: