प्रियंका ने जताई मां बनने की इच्छा, जल्द ही करेंगी फैमिली प्लानिंग
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वे एक दूसरे को प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों ही एक दूसरे को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सपोर्ट करते हैं। प्रियंका की वजह से ही निक की डॉक्यूमेंट्री जल्द ही रिलीज होने वाली है। जब प्रियंका ने निक से शादी की थी तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था, लेकिन प्रियंका और निक ने अपने प्यार और शानदार बॉन्डिंग से सबका मुंह बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फैमिली प्लानिंग का विचार कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं और ये भगवान की इच्छा के अनुसार होगा। इससे पहले एक चैट शो में भी निक ने जल्द ही पिता बनने की इच्छा व्यक्त की थी ताकि वो अपने बच्चे के साथ अपने अनुभव से सीखी गई बातों को साझा कर सकें।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/priyanka-chopra-speaks-about-her-family-planning-in-an-interview-67574
कोई टिप्पणी नहीं: