प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक आज

हाईलाइट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आगाज
- मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में हो सकता है मंत्रालयों का बंटवारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आगाज हो गया है। आज (31 मई) मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। शपथ ग्रहण के बाद मोदी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम को साउथ ब्लॉक में हो सकती है। बैठक में मंत्रालयों का बंटवारा भी हो सकता है।
बता दें कि नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को (30 मई) दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 25 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। 20 सांसदों ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/first-cabinet-meeting-of-prime-minister-narendra-modi-second-term-today-69300
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/first-cabinet-meeting-of-prime-minister-narendra-modi-second-term-today-69300
कोई टिप्पणी नहीं: