जनादेश 2019: 'नमो' की ऐतिहासिक जीत, प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी 300 पार

हाईलाइट
- लोकसभा चुनाव 2019 में NDA की ऐतिहासिक जीत
- NDA 348 और बीजेपी पहुंची 300 के पार
- मोदी देश के पहले ऐसे गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री बने हैं जिन्होंने दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है
जनादेश 2019 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोदी का असर बरकारार है। 2014 की लहर अब सुनामी में तब्दील हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर ये चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ महाविजय हासिल की। मोदी की जीत का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बराबरी कर ली है। मोदी देश के पहले ऐसे गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री बने हैं जिन्होंने दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। 48 साल पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ऐसी जीत हासिल की थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/pm-modi-led-ndas-historic-victory-in-lok-sabha-elections-in-2019-68707
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/pm-modi-led-ndas-historic-victory-in-lok-sabha-elections-in-2019-68707
कोई टिप्पणी नहीं: