Breaking

पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने पर पीएम के भाई हुए नाराज, थाने के बाहर दिया धरना

पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने पर पीएम के भाई हुए नाराज, थाने के बाहर दिया धरना

हाईलाइट

  • जयपुर में बगरू पुलिस थाने के बाहर दिया धरना
  • सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग गाड़ी की मांग कर रहे थे प्रहलाद मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार को पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने पर इतने नाराज हो गए कि थाने के सामने धरने पर ही बैठ गए। प्रहलाद मोदी अपने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग गाड़ी की मांग कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह जयपुर में बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस कर्मियों ने घंटों उन्हें मनाया इसके बाद वह वहां से रवाना हुए।

दरअसल प्रहलाद मोदी सड़क मार्ग से अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में अजमेर से जयपुर की ओर जाते समय उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई। इस पर वह नाराज होकर बगरू थाने के सामने पहुंचे और नेशनल हाइवे पर एस्कॉर्ट की गाड़ी के आगे बैठकर धरना देना शुरू कर दिया।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/pm-modi-brother-prahlad-modi-sits-on-dharna-demanding-escort-vehicle-in-jaipur-67913

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.