Breaking

पांच साल में PM की पहली प्रेस कांफ्रेंस, बोले - नई सरकार जल्द काम शुरु करेगी

LIVE: पांच साल में PM की पहली प्रेस कांफ्रेंस, बोले- नई सरकार जल्द काम शुरु करेगी

हाईलाइट

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर प्रेस कांफ्रेंस
  • पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार की प्रेस कांफ्रेस

केन्द्र सरकार के पांच के कार्यकाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने साझा प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की है। ये पहला मौका था जब पांच साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस की।प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, अब तक का चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए में धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव अभियान जनता को धन्यवाद ज्ञापन था। पीएम मोदी ने कहा, नई सरकार जल्द काम शुरू करेगी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/prime-minister-modi-and-amit-shah-joint-press-conference-on-the-governments-five-year-tenure-68164

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.