Breaking

TMC ने तोड़ी विद्यासागर की मूर्ति, हम बनाएंगे पंचधातु की प्रतिमा: मोदी

TMC ने तोड़ी विद्यासागर की मूर्ति, हम बनाएंगे पंचधातु की प्रतिमा: मोदी

हाईलाइट

  • पीएम मोदी आज यूपी के मऊ, चंदौली, मिर्जापुर में करेंगे रैलियां
  • पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और दमदम में भी दिखाएंगे दम

लोकसभा चुनाव के लिए 6 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सिर्फ एक चरण का मतदान बाकी है। चुनाव के अंतिम दौर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 मई) दो राज्यों में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति पर मचे घमासान के बीच पीएम मोदी ने यूपी के मऊ में बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा, ईश्वरचंद्र विद्यासागर के विजन के लिए हमारी सरकार समर्पित है। सरकार उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु की मूर्ति स्थापित करेगी और टीएमसी के गुंडों को जवाब देगी। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही हैं। दीदी का रवैया तो मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब इसे पूरा देश भी देख रहा है।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/pm-narendra-modi-address-three-rallies-in-uttar-pradesh-and-two-in-west-bengal-today-67995

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.