Breaking

एग्जिट पोल के बाद बढ़ी हलचल, 21 मई को होगी NDA की बैठक

एग्जिट पोल के बाद बढ़ी हलचल, 21 मई को होगी NDA की बैठक

हाईलाइट

  • एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार के बनने के संकेत 
  • नतीजों के मद्देनजर आगे की रणनीति के लिए हो सकती है बैठक

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के खत्म होते ही एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। जिनमें से ज्यादातर ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार के बनने के संकेत मिलने के बाद पक्ष-विपक्ष में हलचल बढ़ गई है। अब 21 मई को एनडीए की बैठक होने वाली है। जिसमें चुनाव के नतीजों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

23 मई को आएंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम
विपक्ष के बाद अब एनडीए ने भी अपने नेताओं के साथ मुलाकात की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एनडीए के सभी दल 21 मई को दिल्ली में एक बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में 23 मई को आने वाले नतीजों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। सरकार बनाने की दिशा में क्या कदम होने चाहिए इस पर निर्णय लिए जाएंगे। फिलहाल बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/nda-leaders-likely-to-meet-on-may-21-ahead-of-counting-of-votes-on-may-23-68357

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.