Madrid open 2019: जोकोविच, नडाल और फेडरर क्वार्टर फाइनल में, नाओमी उलटफेर का शिकार

हाईलाइट
- जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा
- सिमोना हालेप और बेलिंदा बेनकिक सेमीफाइनल में पहुंची
सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के जैरेम चार्डी को 6-1, 7-6 (2) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा। जिन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया के ही लास्लो डजेरे को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया।
मेंस सिंगल्स के अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को 6-3, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। पांच बार के चैंपियन नडाल की इस टूर्नामेंट में यह 50वीं जीत है। मैड्रिड ओपन अब 8वां टूर्नामेंट बन गया है, जिसमें नडाल ने 50 या उससे ज्यादा मैच जीते हैं। अब नडाल का टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मुकाबला अमेरिका के फ्रांसिस टाइफोए से होगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/madrid-open-2019-novak-djokovic-rafael-nadal-and-roger-federer-entered-in-the-quarter-finals-67488
कोई टिप्पणी नहीं: