IPL 12: दिल्ली-चेन्नई के बीच भिड़ंत आज, फाइनल में पहुंचने पर नजर

हाईलाइट
- IPLके 12वें सीजन का क्वालीफायर-2 आज चेन्नई और दिल्ली के बीच राजशेखरेड्डी स्टेडियम पर खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
- जीतने वाली टीम 12 मई को फाइनल में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का क्वालीफायर-2 आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच डॉ. वाई राजशेखरेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों में से जो टीम यह मैच हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम 12 मई को फाइनल में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
IPL के छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली ने पहली बार अंतिम-4 में जीत हासिल की और अब पहली बार फाइनल में पहुंचने से एक कदम की दूरी पर है। IPL में अब तक दिल्ली 12 साल में एक भी बार फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। दिल्ली ने एलिमिनेटर मुकाबला भी पहली बार ही जीता है। जिसमें दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है।
कोई टिप्पणी नहीं: